
चंडीगढ मे कोरोना की चौथी लहर को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
स्कूलो मे बच्चों की वैक्सीनेशन जारी
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) देश मे कोरोना की चौथी लहर दस्तक दे चुकी है जिस कारण लगातार मामलो मे बढोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए चंडीगढ प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड मे आ गया है। चंडीगढ़ में 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों की वैक्सीनेशन पर प्रशासन खास ध्यान दे रहा है। स्कूलों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। रविवार को छुट्टी वाले दिन भी ऐसे कैंप लग रहे हैं। 16 मार्च से अभी तक 17,478 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं कोर्बेवैक्स की दोनों डोज 1,707 बच्चों को ही लग पाई हैं। प्रशासन ने इस आयु वर्ग में 45,000 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।





















