
चंडीगढ मे कोठी हड़पने का मामला
संजीव महाजन समेत 10 अन्य के खिलाफ आरोप तय
दिल्ली, 29 जनवरी (विश्ववार्ता):चंडीगढ में कोठी प्रकरण मामले में अदालत ने 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इन आरोपियों में पत्रकार संजीव महाजन, सतपाल डागर, मनीष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अशोक अरोड़ा, दलजीत सिंह उर्फ रूबल, चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर राजदीप सिंह, शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, गुरप्रीत सिंह उर्फ नकली राहुल मेहता और खलिंदर सिंह कादियान शामिल हैं।























