.
चंडीगढ मे कल से खुलेगें स्कूल
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ प्रशासन ने कक्षा 10 से 12वीं तक के छात्रों के लिए एक फरवरी से स्कूल खोलने की अनुमति दी है. बता दें कि एक बार जब फिर से जब 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्कूलों को खोला जा रहा है तो स्कूल आने वाले बच्चों के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है. ऑफलाइन क्लास के लिए 15 साल से अधिक उम्र के सभी विद्यार्थियों को कम से कम टीके की एक खुराक लगी होनी चाहिए. इसके साथ ही मास्क और सेनिटाइजर का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना होगा. क्लास रूम में उचित दूरी का पालन करना होगा.























