
चंडीगढ मे आज फिर लगाया जा रहा है स्वास्थ्य मेला
सभी जरूरी टेस्ट और दवाइयां मिलेंगी फ्री
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता).चंडीगढ प्रशासन द्वारा एक बार फिर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जोकि आज शहर के सेक्टर-45 स्थित अर्बन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आज हेल्थ मेला लगाया जा रहा है। मेले के दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं मुफ्त में कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जाएगी।
। लोग यहां पहुंचकर अपना रूटीन चेकअप, आयुष्मान और हेल्थ कार्ड के अलावा अन्य स्वास्थ्य जांच करा सकते हैं। वहीं, मरीजों को दवाइयां भी फ्री दी जाएंगी। जल्द ही शहर के हर सेक्टर के लोगों के लिए उनके नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि लोगों को रूटीन चेकअप और छोटी-मोटी सर्जरी के लिए शहर के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए परेशान न होना पड़ा। नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाकर लोगों को उनके घर के नजदीकी केंद्र पर ही सभी स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।





















