
चंडीगढ मेयर चुनाव मे धांधली को लेकर यूथ कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर किया जोरदार प्रदर्शन
आरओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
चंडीगढ, 11 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने नगर निगम दफ्तर के बाहर शनिवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चंडीगढ़ मेयर चुनाव के विरोध में किया गया। कांग्रेस का आरोप है कि क्चछ्वक्क ने वोटों की चोरी कर धोखे से अपना मेयर बनाया है। पुलिस को रिटर्निंग ऑफिसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
ये है पूरा मामला
बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव 18 जनवरी 2023 को होना था। लेकिन चुनाव वाले दिन पीठासीन अधिकारी को बीमार बताकर चुनाव टाल दिया गया था। इसके बाद चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ने चुनाव की अगली तारीख़ छह फरवरी तय की थी। लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गई। मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने 30 जनवरी को चुनाव करवाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद 30 जनवरी को चुनाव तो हुआ लेकिन आप और कांग्रेस ने इसमें पीठासीन अधिकारी पर धांधली का आरोप लगाए।
दरअसल, हुआ यूं की चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं। बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं। सदन में अकाली दल का सिर्फ एक पार्षद है। इसके अलावा इस चुनाव में चंडीगढ़ के सांसद के भी वोट करने का अधिकार है। यहां से बीजेपी की सांसद किरण खेर हैं। इन सबको मिलाकर बीजेपी के पास कुल 16 वोट हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 7 पार्षद हैं। यहां पर कांग्रेस और आप का गठबंधन है। यानी गठबंधन के पास कुल 20 वोट हैं। इसके बाद भी चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी मनोज सोनकर की जीत हुई। बीजेपी के प्रत्याशी मनोज को 16 वोट मिले। जबकि कांग्रेस-आप के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को 12 वोट मिले। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि चुनाव में आठ वोटों को अमान्य करार दिया गया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी पर धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और आप कोर्ट पहुंची गई और तभी से ये मामला तूल पकड़ा हुआ है।




















