
चंडीगढ मेयर चुनाव को लेकर आप करेगी दिल्ली मे इस तारिख को बडा प्रदर्शन
प्रदर्शन में दिल्ली सीएम केजरीवाल व पंजाब सीएम मान होगे शामिल
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे मेयर चुनाव मे धांधली को भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी सरकार ने मोर्चा खोल दिया है पता चला है कि कल यानि की 2 फरवरी को दिल्ली में आप पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी। आपको बता दें कि, इस प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान शामिल होंगे। बीजेपी हेडक्वार्टर पर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ में धांधली से बीजेपी द्वारा मेयर बनाने पर प्रदर्शन होगा।
बता दे की हाल में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सबसे ज्यादा पार्षद होने के बावजूद आप-कांग्रेस का गठबंधन यह चुनाव हार गया। चंडीगढ़ मेयर चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस और आप पार्षदों ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर धांधली करने और उचित चुनावी प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप भी लगाया है। आज यह मामला हाई कोर्ट भी पहुंचा जिसमे सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ रूष्ट और प्रशासन से 3 सप्ताह के भीतर जवाब माँगा है।






















