
चंडीगढ मेयर चुनाव कल, प्रशाासन ने सभी तैयारियां की पूरी
हाईकोर्ट ने चंडीगढ प्रशासन को दिया था आदेश
चंडीगढ, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मेयर चुनाव के लिए हाईकोर्ट द्वारा निर्धारित की गई 30 जनवरी को चुनाव करायें जायेगें। इसके लिए चंडीगढ प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जानकारी के लिए बतां दे कि गत दिनों पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ मेयर चुनाव को लेकर सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के चुनाव को छह फरवरी यानी 18 दिन तक टालने के आदेश को निराधार करार देते हुए रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा कि हमने प्रशासन को धैर्यपूर्वक सुनने और उक्त गलती को सुधारने के लिए पर्याप्त अवसर दिया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है। हाईकोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया है कि 30 जनवरी को सुबह 10 बजे चुनाव संपन्न करवाया जाने के आदेश दिये थे। अदालत ने कहा है कि चुनाव अनुसूची पीठासीन पदाधिकारी के अधीन कराए जाएंगे। वहीं चुनाव कैमरों की निगरानी में होंगे। गठबंधन के मेयर प्रत्याशी कुलदीप टीटा की तरफ से दो याचिका दाखिल की गई थी।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि जो भी पार्षद वोट देने के लिए आएंगे वह किसी पुलिस मुलाजिम के साथ नहीं आएंगे और न ही वह अपने किसी समर्थकों के साथ आएंगे। वहीं पार्षदों को सुरक्षा देना चंडीगढ़ पुलिस का काम है। वहीं विजिटर्स गैलरी के लिए किसी समर्थक को पास नहीं मिलेंगे। वहीं हाई कोर्ट ने कहा है कि चुनाव के दौरान एमसी ऑफिस में कोई हंगामा या वारदात न हो, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की है। वहीं दूसरे राज्यों की पुलिस सिक्योरिटी मुलाजिम नहीं मौजूद रहेंगे।
हाईकोर्ट ने 10 जनवरी को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार ही 30 जनवरी को सुबह 10 बजे चुनाव आरंभ करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि कोई भी पार्षद अपने साथ कोई समर्थक, बाहरी राज्य का सुरक्षाकर्मी लेकर वोट डालने नहीं जाएगा। इसके साथ ही डीजीपी को आदेश दिया है कि वह 17 जनवरी को हाईकोर्ट में दी गई अंडरटेकिंग का पालन करेंगे और पारदर्शी चुनाव करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
हाईकोर्ट ने करीब पौने चार बजे जब अपना फैसला सुनाया तो इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा इंतजामों के बारे में बेंच से सवाल किया गया। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि क्या अब आपको इसके लिए हाईकोर्ट से निर्देश लेने होंगे। क्या डीजीपी को नहीं पता कि चुनाव के लिए सुरक्षा कैसे मुहैया करवाई जाती है। यदि उन्हें नहीं पता है तो आखिर क्यों वे इस पद पर बैठे हैं।























