
चंडीगढ में 35वां गुलदाउदी शो इस तारिख से होगा शुरू
प्रशाासक के सलाहकार करेगे उदघाटन
नगर निगम ने की तैयारियां शुरू
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगए मे 35वां गुलदाउदी शो इस बार 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित होगा। नगर निगम ने शो की तैयारी शुरू कर दी है। इस पर 11.17 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल इसका उद्घाटन करेंगे। इसका प्रस्ताव 27 अक्तूबर को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। इसके साथ ही कार्यों के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।नगर निगम हर साल सेक्टर- 33 में टैरेस गार्डन में गुलदाउदी शो का आयोजन करता है।





















