
चंडीगढ में विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले मे आरोपी को अदालत ने सुनाई सजा
लगाया इतने लाख का जुर्माना
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ अपनी खूबसुरती के लिए जाना जाता है और विदेशी पयर्टक यहां पर लगातार घूमने भी आते है। लेकिन एक विदेशी महिला से दुष्कर्म मामले मे अदालत ने आज आारोपी को 12 साल की कैद और 1 लाख रूपये जुर्माना लगाया है। जानकारी अनुसार यूनाइटेड किंगडम की 56 वर्षीय महिला के साथ होटल ललित के पूर्व कर्मी ने दुष्कर्म किया था। गत 22 जुलाई को कोर्ट ने 31 वर्षीय आरोपी को दोषी करार दिया था। होटल ललित के कर्मी ने 20 दिसंबर 2018 को दुष्कर्म को अंजाम दिया था।जिला अदालत की फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्पेशल जज स्वाति सहगल ने मामले में फरहानुज़ा जामा को दोषी करार दिया था। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। पीडि़त महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। दोषी होटल में हेयर स्टाइलिस्ट-कम-थैरेपिस्ट काम करता था।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























