
चंडीगढ में बीच सडक़ पर पलटा डीजल से भरा टैंकर, लोगो मे लगी डीजल भरने की होड़
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ के सेक्टर 20-21 चौक पर उस समय लोगो की भीड इकट्ठा हो गई जब देखा गया कि डीजल से भरा हुआ एक टैंकर बीच सडक पर पलट गया। इस तेल से भरे टैंकर मे डीजल भरा था इसको देखकर लोगों के अंदर बाल्टी, बोतल और प्लास्टिक के ड्रम में डीजल भरने की होड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर की टीम भी लोगों को इस लूट से नहीं रोक पाई। हालांकि पुलिस ने आने जाने वाले वाहनों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया था।





















