
चंडीगढ में कल बिजली कर्मचारियों ने किया हडताल का ऐलान
बिजली फाल्ट आने पर इन नंबरों पर सकते हैं कॉल
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्व वार्ता) चंडीगढ में कल बिजली कर्मचारी हडताल पर जा रहे है। बिजली कर्मचारियों ने कहा कि बिजली कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे हैं। शहर के अहम संगठनों का भी कर्मचारियों को समर्थन मिल रहा है। फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि बिजली से प्रशासन को हर साल 200 करोड़ रुपये का फायदा हो रहा है। जो विभाग प्रॉफिट में है, उसका क्यों निजीकरण किया जा रहा है।
ये हैं कंट्रोल रूम के नंबर
सेक्टर-17 कंट्रोल रूम : 0172-2703242
सेक्टर-9 कंट्रोल रूम : 0172-2740475, 9779152283
नागरिक सुविधा केंद्र : 0172-4639999






















