
चंडीगढ प्रशाासन ने नये साल से पहले शहरवासियों को दी बड़ी राहत
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता): चंडीगढ प्रशासन ने आज नववर्ष के आगमन से पहले ही शहरवासियों को बडी राहत दी है। चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण शुल्क में संशोधन को मंजूरी दे दी है जो न केवल पिछली दरों से बहुत कम हैं बल्कि काम की प्रकृति के आधार पर तय किए गए हैं। प्रशासक ने नगर निगम के प्रस्ताव पर विचार करते इसमें संशोधन को मंजूरी दी। इससे व्यावसायिक क्षेत्रों में न केवल कलेक्शन और डोर टू डोर वेस्ट मैनेजमेंट में सुधार होगा बल्कि राजस्व भी बढ़ेगा जो अब तक वसूल नहीं किया गया था। इस कदम से स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में और सुधार होगा।























