
चंडीगढ प्रशासन की शहरवासियों को अपील
पावर कट के नाम से फर्जी मैसेज से रहे सावधान, पढिये पूरी खबर
इस प्रकार बचें ऑनलाइन ठगी से
चंडीगढ, 12 सिंतबर (विश्ववार्ता) : आजकल ऑनलाईन ठगी के नये नये तरीके अपनाकर ठग लोगो से ठगी कर रहे है। इसी को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘पावर कट’ के नाम पर ठगी करने वालों से शहरवासियों को सावधान रहने को कहा है। प्रशासन ने कहा है कि एक फर्जी मैसेज डिजिटल मीडिया/सोशल मीडिया/स्रूस् के जरिए सर्कुलेट हो रहा है।
प्रशासन ने लोगों को कहा है कि ऐसे मैसेज पर ध्यान न दें और ऐसी एप्प डाउनलोड न करें। इसके अलावा इलेक्ट्रिसिटी चार्ज के रुप में पेमेंट को लेकर फर्जी लिंक्स को भी क्लिक न करें। प्रशासन ने लोगों को कहा है कि अगर उन्हें अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल को लेकर कोई शिकायत हो या कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो संबंधित इलेक्ट्रिसिटी सब डिवीजन ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। वहीं कहा गया है कि इलेक्ट्रिसिटी बिल जमा करवाने के लिए सिर्फ ई-संपर्क चंडीगढ़ की वेबसाइट या ई-संपर्क चंडीगढ़ की मोबाइल एप्प का इस्तेमाल करें।























