
चंडीगढ प्रशासन का बडा फैसला
चंडीगढ़ मे 14 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल
घटते कोरोना मामलो के बीच प्रशासन ने हटाई कई पाबंदियां
पढिये
चंडीगढ 10 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ मे कोरोना के लगातार घटते मामलो के बीच आज चंडीगढ प्रशासन ने कई पाबंदियों को घटा दिया है। जिनमे प्रशासन ने सभी स्कूल और कोचिंग सेंटर 14 फरवरी से पूरी क्षमता के साथ फिर से खोलने का फैसला लिया है और चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन को 12 फरवरी से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस विषय में चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा सचिव विस्तृत आदेश जारी करेगें।






















