
चंडीगढ पुलिस ने लुधियाना जिला के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का काटा चालान
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के लुधियाना जिला में हलका पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी को चंडीगढ मे बिना हेलमेट बाईक चलाना मंहगा पड गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विधायक गोगी का चालान काट दिया है। बता दें कि विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ में राज्यपाल के खिलाफ विरोध मार्च निकाला था। इस दौरान विरोध मार्च के दौरान विधायक गोगी ने बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाई थी। उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हुई। वहीं अब उनकी फोटो वायरल हो रही थी और कार्रवाई की मांग की जा रही है, जिसके चलते अब उनका चालान कर दिया गया है।





















