
चंडीगढ पीजीआई को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इतने करोड़ का बजट आवंटित
चंडीगढ़ ने केंद्र से मांगा था सात हजार करोड़ का बजट
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार की ओर से 2024-25 के लिए अंतरिम बजट में चंडीगढ़ की झोली में 6513.62 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बजट में 426.62 करोड़ अधिक बजट मिला है। इस बार सबसे ज्यादा 50 करोड़ रुपये वेतन मद में आवंटित किए गए हैं। पिछले वर्ष सबसे ज्यादा बजट संपत्ति के निर्माण के लिए दिए गए थे।
पीजीआई प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्ष संपत्ति के निर्माण के लिए 343.1 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जो इस बार महज 7 करोड़ ज्यादा यानी 350 करोड़ दिए गए हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण यह माना जा रहा है कि पीजीआई व इससे संबंधित अन्य जगहों पर निर्माणाधीन ज्यादातर कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। इसमें मुख्य रूप से ऊना, फिरोजपुर और संगरूर में संस्थान के उपग्रह केंद्रों के साथ ही पीजीआई परिसर में निर्माणाधीन न्यूरो साइंसेज सेंटर और मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा होना है।
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से केंद्र सरकार को इस बार सात हजार करोड़ बजट (Budget 2024) में मंजूरी के लिए मांगे थे। बजट के तहत रेवेन्यू हेड में 5858.62 करोड़ और कैपिटल हेड में 655 करोड़ की अलाटमेंट की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से वीरवार को लोकसभा में लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश किया गया।





















