
चंडीगढ नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कसी कमर
ऐेसे बचायें पानी की बर्बादी
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता)चंडीगढ़ में पीने के पानी की बर्बादी रोकने के लिए चंडीगढ़ नगर निगम ने कमर कसी हुई है। चंडीगढ़ नगर निगम पिछले कुछ ही दिनों में पानी का दुरुपयोग करने वाले करीब 800 लोगों को नोटिस जारी कर चुका है। वहीं 50 से ज्यादा चालान जारी हुए हैं।
– गाड़ी धोने के लिए पाइप से रनिंग वाटर की बजाय बाल्टी का इस्तेमाल करें।
– घरों के बाहर आंगन को पीने के पानी से न धोएं। गार्डन में टर्शरी वॉटर का इस्तेमाल करें।
– पानी की टंकी ओवरफ्लो न हो, इसका ध्यान रखें और लीकेज भी जांच करके ठीक करवाएं।
– पानी की मुख्य सप्लाई के साथ बूस्टर पंप को न जोड़ें।





















