g
चंडीगढ जीएमसीएच 32 मे ईलाज करवाने वालों के लिए जरूरी खबर
ओपीडी के समय मे हुआ बदलाव
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 13 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ जीएमसीएच 32 मे ईलाज करवाने वालों के लिए जरूरी खबर है कि बढती गर्मी को देखते हुए जीएमसीएच-32 की ओपीडी की टाईमिंग मे बदलाव किया गया है। वहीं ओपीडी में मरीजों को देखने का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक रहेगा। ब्लड कोलेक्शन सेंटर टाइमिंग सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। वहीं इमरजेंसी सर्विसेज 24 घंटे रहेंगी। किसी भी समय मरीज को इमरजेंसी में लाया जा सकता है। ओपीडी की यह टाइमिंग 16 जुलाई तक लागू रहेगी।





















