
चंडीगढ के हल्लोमाजरा में एक साथ 2 सिलेंडर फटने से मचा हडकंप
चंडीगढ़, 7 मार्च (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा में एक होटल में 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए थे। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। दो फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां और दो ही मोटरसाइकिल पहुंचे।फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।





















