
चंडीगढ के सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय मे बम की सूचना से मचा हडकंप
आसपास दहशत का बना माहौल
चंडीगढ़, 16 जुलाई ( विश्व वार्ता): आज चंडीगढ़ सेक्टर 9 स्थित पुलिस मुख्यालय मे हडकंप मच गया जब कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि पुलिस मुख्यालय की चौथी मंजिल पर बम है। इससे इलाके मे दहशत व डर पैदा हो गया।
तुरंत मौके पर ऑपरेशन सेल, बम स्क्वायड, दमकल विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पूरे पुलिस मुख्यालय को खाली करवाया गया। बम स्क्वायड ने सर्च के दौरान बम को ढूंढा और सुरक्षित बाहर निकाला। बाद मे पुलिस ने बताया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की गई थी।























