
चंडीगढ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) । शहर के 42 सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी काउंसलिंग में 2185 खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है। पोर्टल पर हर स्कूल में विभिन्न विषयों में खाली सीटों की जानकारी के साथ दाखिला प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीदवार दाखिले के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://nltchd.info/ut2022n/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।





















