
चंडीगढ के विकास के लिए निगम की अहम बैठक मे कई मुद््दे पारित
विपक्ष ने उठाये कई मुद्दे
चंडीगढ़, 1 मई (विश्व वार्ता) : चंडीगढ़ नगर निगम की अहम बैठक में शहरवासियोंय के विकास से जुड़े कई मुद्दे पारित कर दिये गये है। वही दूसरी तरफ कांग्रेसी पार्षद गुरबख्श रावत ने मुद्दा उठाया कि कुछ लोग रेहडिय़ों पर अपने घरों की कंस्ट्रक्शन और रैनोवेशन का मलबा सेक्टरों आदि में फेंकवा रहे हैं। ऐसे में कुछ तय जगह होनी चाहिए जहां शहर के लोग मलबा गिरा सकें। वही बैठक मे रायपुर कलां में कैटल पांउड का दायरा बढ़ाने का प्रस्ताव भी था। इसके तहत कई तरह की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ट्यूबवेल, बरसाती पानी की हार्वेस्टिंग, गोबर गैस प्लांट लगाना आदि शामिल हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी, 2022 को लागू करने का एजेंडा पास हुआ है। नई पॉलिसी में रिसाइकिल्ड सामग्री, उप सामग्री सरकारी संस्थाओं को कम रेट पर बेची जाएगी, ताकि रिसाइकिल्ड सामग्री को प्रमोट किया जा सके। वेस्ट जेनरेटर/प्रोड्यूसर के जरिए इस वेस्ट की ट्रांसपोर्टेशन की जाएगी। यह सारा वेस्ट इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 या किसी अन्य तय साइट पर भेजा जाएगा।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















