
चंडीगढ के ‘नेक्सस एलांते’ मॉल मे घटी बडी घटना
घटना को लेकर काफी हंगामा , शहवासी हुए हैरान, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 15 जून (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के जाने-माने एलांते मॉल जिसका अभी कुछ दिनो पहले ही नाम बदलकर ‘नेक्सस एलांते’ मॉल रखा गया है मे एक बडी घटना घटी। विभिन्न मीडिया रिपोट्र्स से मिली जानकारी के अनुसार, एलांते मॉल में स्थित एक बड़े रेस्टोरेंट में कुछ लोगों के खाने में मरी हुई छिपकली निकली। यह देख वे हक्का-बक्का रह गए।
एलांते मॉल में यह घटना शाम की है। जहां एक साथ कुछ लोग यहां एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आये थे जब उनके द्वारा खाने का ऑर्डर दिया गया और खाना उनकी टेबल पर पहुंचा तो वह सन्न रह गए खाने में उन्हें एक मरी हुई छिपकली मिली खाने में छिपकली निकलने के बाद उक्त लोगों द्वारा रेस्टोरेंट को लेकर काफी भारी नाराजगी जाहिर की गई बताया जाता है कि, उक्त लोगों द्वारा इस प्रकार की घटना को लेकर काफी हंगामा भी किया गया। खाने में छिपकली निकलने की घटना की सूचना हेल्थ और फूड डिपार्टमेंट को भी दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट में अपनी जांच-पड़ताल की और आगे की कार्रवाई शुरू की।























