
चंडीगढ के टेरेस गार्डन मे प्रेमी जोडे के शव लटके मिलने से मचा हडकंप
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के टेरेस गार्डन में आज प्रेमी जोडे के शव हट के एंगल से लटके मिलने से हडकंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सुबह 4:28 बजे घटना की सूचना मिली। जानकारी पाकर पीसीआर टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने फिलहाल मामले में सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं अभी पोटस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र 17 साल है और वह सेक्टर 45 बुड़ैल में रहता था। वहीं मृतका सेक्टर 34 में अपनी बहन के पास रह रही थी। दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई और अब शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।























