
बिंग ब्रेकिंग न्यूज
चंडीगढ मे अब इस कॉलोनी पर चलेगा प्रशासन का पीला पंजा
कालोनीवासियों का दिन का चैन और रात की नींद उडी
चंडीगढ़, 2 मई (विश्व वार्ता) चंडीगढ की कालोनी नंबर 4 पर पीला पंजा चलाने के बाद अब चंडीगढ प्रशासन इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 के पुलिस थाने के पीछे पड़ती संजय कालोनी को तोडऩे की तैयारी कर रहा है। अब संजय कॉलोनी वालो का दिन का चैन और रात की नींद उड गई है।
डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह ने संजय कालोनी को तोडऩे को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी है। डीसी विनय प्रताप सिंह ने संपदा विभाग के अधिकारियों को संजय कालोनी में मुनादी करवाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मुनादी प्रक्रिया पूरी होते ही संपदा विभाग का बुलडोजर अब संजय कालोनी पर चलेगा। प्रशासन के अनुसार यह कालोनी पूर्ण रूप से अवैध है और वन विभाग की भूमि पर बनी हुई है। चंडीगढ़ को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त करने के लिए प्रशासन ये कदम उठा रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























