
चंडीगढ एस्टेट ऑफिस मे डीसी यशपाल गर्ग ने किया औचक निरीक्षण
तीन महिला कर्मचारियों से जबाव तलब
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववर्ता): चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस मे एस्टेट ऑफिसर कम डीसी यशपाल गर्ग ने सभी ब्रांचों का अचानक औचक दौरा किया। इस दौरान वह एस्टेट ऑफिस के रिसेप्शन पर पहुंचे। यहां तीन महिला कर्मचारी काफी देर से आपस में बात करती दिखीं, जिसे काम में लापरवाही मानते हुए गर्ग ने तीनों से जवाब तलब किया है।





















