
चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के अलॉटियों को दी बडी राहत
चंडीगढ़, 23 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ हाऊसिंग बोर्ड ने अपने बिल्ट अप मकानों के मालिकों को बड़ी राहत प्रदान की है। इस राहत के अनुसार अगर मालिक ने अपनी प्रापर्टी बेची या ट्रांसफर की तो उसका खरीददार या जिसके नाम प्रापर्टी ट्रांसफर हो रही है, वही उसमें बिल्डिंग वॉयलेशन या मिसयूज को लेकर जिम्मेदार होगा। इस मामले में अगर कोई पैनेल्टी या कंपोजिट फीस इत्यादि लगती है तो उसका भुगतान खरीददार या प्रापर्टी ट्रांसफर होने वाले को ही करना होगा। कोर्ट के केस या ज्यूडीशियल प्रोसिडिंग का ठीकरा भी उसी के सिर फूटेगा। इसमें भी जो फैसला होगा, उसके अनुरूप प्रापर्टी खरीददार के खिलाफ कार्रवाई होगी।





















