
चंडीगढ़ से CET का पेपर देने के लिए गये युवक की हादसे मे मौत से परिवार मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) हरियाणा मे कल सम्पन्न हुए ग्रुप डी के सीईटी पेपर मे एक युवक की सडक हादसे मे दर्दनाक मौत हो गई है बताया जा रहा है कि युवक फतेहाबाद के गांव किरढान के पास सडक़ हादसे में मौत हुई है। युवक चंडीगढ़ से सीईटी का पेपर देने के लिए अपने घर आया हुआ था। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु नागरिक अस्पताल में लाया गया है।





















