
चंडीगढ़ से सटे पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने
छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (विश्ववार्ता) मोहाली के खरड़ में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और भतीजे का मर्डर कर दिया। इसके बाद शवों को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले में घर में लड़ाई झगड़े को वजह मान रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई
चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स इस कदर शैतान बन गया कि उसने अपने सगे बड़े भाई और भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शवों को रोपड़ भाखड़ा नहर में फेंक दिया। इस पूरे हत्याकांड में शख्स ने भाई-भाभी के 2 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा बल्कि उसे तो और बेरहमी के साथ मौत दी। बताया जा रहा है कि, शख्स ने इस बच्चे यानि अपने भतीजे को जिंदा ही नहर में फेंक दिया।
बता दें कि, यह पूरा मामला मोहाली के खरड़ का है। वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और नहर में शवों को तलाश कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शख्स की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हुई है। वहीं मारे गए भाई और भाभी की पहचान सतबीर सिंह (35) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (33) के रूप में की गई है। जबकि दोनों के बच्चे यानि आरोपी के भतीजे की पहचान अनहद के रूप में हुई है।





















