
चंडीगढ़ सुखना लेक पर नशे के खिलाफ डीएसपी, एसपी ने साइकिल चलाकर दिया संदेश
नशे के विरुद्ध लोगों को दिलाई शपथ
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ, पंजाब, हरियाणा व पडोसी राज्य मे जिस तरह नशे की लत मे युवा जकडता जा रहा है और हर दिन नशे के कारण मौत के मुंह मे युवा समा रहे है इसके प्रति लोगो व युवाओं को जागरूक करने के लिए आज चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों डीजीपी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध लोगों को शपथ दिलाई गई।
सुखना लेक पर पुलिस वीक के दौरान ट्रैफिक अवेयरनेस, साइबर स्वच्छता एवं ड्रग अवेयरनेस के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। साइक्लोथॉन में चंडीगढ़ के बच्चे एवं युवाओं ने भाग लिया।
इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों डीजीपी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में नशे के विरुद्ध लोगों को शपथ दिलाई गई।





















