
चंडीगढ़ शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भंयकर आग, मचा हडकंप
अफरा-तफरी में बेसुध हुईं लड़कियां
चंडीगढ़, 24 जुलाई (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ शहर के इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 मे आज उस समय हडकंप मच गया जब एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि, आग लगने और तेज धुएँ के चलते मौके पर मौजूद दो लड़कियां बेसुध हो गईं थीं। जिन्हें रेस्क्यू किया गया। बाद में पीसीआर गाड़ी से दोनों लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। विस्तार से जानकारी का इंतजार है। अभी यह भी पता नहीं लग सका है कि घटना में माली नुकसान कितना हुआ है?





















