
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो वायरल मामले मे आरोपी युवक गिरफ्तार
डीजीपी गुरप्रीत कौर का दावा, गिरफ्तार की गई छात्रा की ही मोबाइल में मिलीं वीडियो
यूनिवर्सिटी प्रबंधन का स्पष्टीकरण
चंडीगढ, 18 सिंतबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी युवक सन्नी को हिमाचल पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लडक़ी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी शिमला के रोहड़ू के रहने वाले हैं और एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं।इस मामले में आरोपी छात्रा के बाद ये दूसरी गिरफ्तारी है. यूनिवर्सिटी के सैकड़ों स्टूडेंट सडक़ों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. मोहाली में सैंकड़ो छात्रों का जब्रदस्त प्रदर्शन चल रहा है।
वही दूसरी तरफ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो मामले को लेकर एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो, डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी विवेक शील सोनी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एडीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने मामले पर विस्तार सहित जानकारी देते हुए कहा, शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि यूनिवर्सिटी की एक लडक़ी ने अपने फ़ोन में कुछ लड़कियों की आपत्तिजनक वीडियो बनाई है। पुलिस लडक़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसका फ़ोन में सिर्फ उसकी ही वीडियोज़ थीं, किसी और छात्रा की कोई वीडियो नहीं मिली। फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. आर.एस. बावा ने का भी आधिकारिक बयान आया है। उन्होंने भी इन ख़बरों का खंडन करते हुए कहा कि, ‘ऐसी अफवाहें हैं कि 7 लड़कियों ने आत्महत्या कर ली है, जबकि सच्चाई यह है कि किसी भी लडक़ी ने ऐसा कदम उठाने की कोशिश नहीं की है। घटना में किसी लडक़ी को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो शूट करने की सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं।






















