
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियों मामला
आरोपी रंकज की जमानत पर एसआईटी पेश करेगी जबाव
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियों मामले मे आज आरोपी शिमला निवासी रंकज वर्मा की नियमित जमानत अर्जी पर आज पंजाब पुलिस जवाब पेश करेगी। इससे पहले भी रंकज के वकील ने उसकी जमानत अर्जी दायर की थी। अर्जी पर सुनवाई करते हुए खरड़ कोर्ट पुलिस को नोटिस जारी कर चुकी है।
बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में बाथरूम में आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर बवाल हुआ था। इसमें पुलिस ने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ के दौरान अपने दोस्त सन्नी को वीडियो भेजने के आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के शिमला से सन्नी और उसके दोस्त रंकज वर्मा को गिरफ्तार किया था। वहीं पूछताछ के दौरान फौजी संजीव कुमार का नाम भी सामने आया था।






















