
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामला
नामजद छात्रा समेत 3 लोगों को किया गया कोर्ट में पेश
कोर्ट ने भेजा इतने दिनो के रिमांड पर
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अश्लील वीडियो मामले मे आज को नामजद छात्रा समेत 3 लोगों को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने तीनों को 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। खरड़ में तीनों को 7 दिनों के रिमांड पर भेजा गया है। वीडियों वायरल होने को लेकर पूछताछ होगी।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान और कई बड़े खुलासे हुए हैं। आरोपी पक्ष के वकील ने बताया कि एक और वीडियो सामने आई हैं। दोनों वीडियों लडक़े के फोन से मिली है। छात्रा के दोनों दोस्तों को हिमाचल से गिरफ्तार किया है। दूसरी जो वीडियों सामने आई हैं वह बाथरूम के दरवाजे के नीचे से बनाई गई है। इस वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि यह बाथरूम में नहाने के समय बनाई गई है। जिस लडक़ी की यह वीडियो बनाई गई है उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।























