
चंडीगढ़ मे युवाओं की धडक़न कार्निवल मेले का आगाज
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): आज चंडीगढ मे युवाओं की धडक़न कार्निवल मेले का आगाज हो जाएगा। सुबह सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित इसका उद्घाटन करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस मेले में लोगों को जहां हॉप ऑन ऑफ बस में लोगों को घूमने का मौका होगा, वहीं रोजाना शाम को म्यूजिकल नाइट्स से मनोरंजन होगा।





















