
चंडीगढ़ मे भाजपा ने लोक हित के लिए किसी तरह की कोई संजीदगी नहीं दिखाई: मालविंदर कंग
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता): आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने भाजपा पर बडा हमला बोलते हुए कहा कई वर्षों से चंडीगढ़ कार्पोरेशन भाजपा किरण खेर द्वारा रूल्ड कर रही है जो लोगों की सेहत को लेकर न तो संजीदगी दिखा रही है और न ही शहर की खूबसूरती को लेकर कोई इंतजाम कर रही है।
कंग ने कहा कि डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा काफी पुराना है डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर कई तरह की राजीतिक होती रही है, कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, स्थिति ज्यो की त्यों है। 2006 में जब कांग्रेस रूल्ड कार्पोरेशन चंडीगढ़ से काम कर रहा था उस समय डड्डू माजरा डंपिग ग्राउंड की री-साइकलिंग और साफ-सफाई के लिए एक प्राइवेट कंपनी को हायर किया गया ताकि उस सारे कूड़े के ढेर को री-साइकिल किया जाए और एरिया की साफ-सफाई करके चंडीगढ़ को बीमारियों और गंदगी से मुक्त किया जाए। लेकिन 17 वर्ष के बाद आज भी डड्डू माजरा डंपिंग ग्राउंड दोगुने से तिगुना आकार ले गया। आसपास इस हद तक बीमारियां फैल गईं कि लोगों को स्किन से लेकर केंसर तक आम होने लगी। पानी प्रदूषित हो गया। न तो कांग्रेस ने ध्यान दिया और पिछले लंबे समय से चंडीगढ़ कार्पोरेशन का नेतृत्व कर रही भाजपा ने लोक हित के लिए किसी तरह की कोई संजीदगी नहीं दिखाई बल्कि डड्डू माजरा डंपिग ग्राउंड भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा अड्डा बन गया।























