
43 नए केस मिले
चंडीगढ, 8 जनवरी (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ मे कोरोनावायरस ने पिछले 24 घंटे दौरान शहर मे 2 और लोगो की जान ले ली है।खुड्डालाहौरा के 38 साल के शख्स की पीजीआइ में इलाज के दौरान कोरोना से मौत हो गई। जबकि सेक्टर-63 के 67 साल के बुजुर्ग की मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग को डायबीटिज और हाईपरटेंशन की बीमारी थी। शहर में अब तक कोरोना से 325 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 43 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। 57 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया।




















