
चंडीगढ़ मे जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी
करीब डेढ़ लाख वकील पहली बार ईवीएम से कर रहे है मतदान
चंडीगढ, 15 दिसंबर (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ में जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज सुबह नौ बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के समर्थक मतदान केंद्र से लाउडस्पीकर के जरिए अधिवक्ताओं से वोट डालने के लिए पहुंचने की अपील कर रहे है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 18 ईवीएम मशीनों के जरिए वोटिंग करवाई जा रही है।
डेढ़ लाख वकील पहली बार ईवीएम से मतदान कर रहे है। जानकारी के लिए बतां दे कि पिछले साल हाईकोर्ट बार चुनाव में मतों की गणना को लेकर विवाद हुआ था, जिसको लेकर मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसी के चलते इस बार मतदान ईवीएम से करवाने की मांग की गई थी। इस मांग को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पंचकूला से ईवीएम मांगी गई थी। ईवीएम की मांग को मंजूरी मिल गई है।
पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ की अदालतों और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में आज करीब 1.5 लाख वकील मतदान कर बार एसोसिएशन में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। हाईकोर्ट समेत अधिकतर स्थानों पर चुनाव के लिए इस बार ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव मेंबरों का चुनाव पुरानी प्रक्रिया के तहत ही होगा।
पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन ईवीएम से मतदान होगा। ईवीएम में नोटा नहीं होगा, केवल प्रत्याशियों के नाम अंकित होंगे। मतदान प्रक्रिया खत्म होने के लगभग एक घंटे बाद चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। उम्मीदवार समर्थकों के साथ मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने-अपने मुद्दे बताकर उनकी समस्याएं हल करने के वादे कर रहे थे। चुनाव के लिए अध्यक्ष पर चार उम्मीदवार हैं।
चुनाव कमेटी की अस्सिटेंट रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता पूनम ठाकुर ने बताया कि चुनाव के लिए 20 ईवीएम लाई गई हैं, जिनमें से 18 ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा और दो विकल्प के तौर पर रखी गई हैं। मतदान के लिए तीन बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 2,358 अस्सिटेंट रिटर्निंग अधिकारी पूनम ठाकुर ने बताया कि ईवीएम में प्रत्याशियों के नाम अल्फाबेटिक तरीके से नहीं बल्कि ड्रा के जरिये निकाले गए हैं। ड्रा में जिस प्रत्याशी का नाम पहले निकला उसी तरह ईवीएम में उनके नाम लगाए गए हैं।
जानकारी के लिए बतां दे कि अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट रोहित खुल्लर, एडवोकेट सरबजीत कौर, एडवोकेट नीरज हंस और एडवोकेट शालिनी बागड़ी।
उपाध्यक्ष पद पद के लिए अधिवक्ता गुरदेव सिंह, एडवोकेट विकास कुमार और एडवोकेट चंदन शर्मा।
-सेक्रेटरी पद के लिए एडवोकेट परमिंदर सिंह, एडवोकेट रणजीत सिंह धीमान और एडवोकेट दीपन शर्मा।
-ट्रेजरर पद पद के लिए एडवोकेट मंदीप सिंह कलेर और एडवोकेट विजय अग्रवाल।
-ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए अधिवक्ता पूजा दीवान, एडवोकेट रंजू सैनी और एडवोकेट सिमरनजीत कौर।
-लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद के लिए एडवोकेट अशोक कुमार और एडवोकेट सुरेंद्रपाल कौर उर्फ सिम्मी।























