
चंडीगढ़ मे आज टैक्सी व ऑटो चालाक की हडताल का नही दिखा कोई ज्यादा असर
चंडीगढ़, 12 अप्रैल (विश्ववार्ता) बढती मंहगाई और तेल कीमतो के विरोध मे आज चंडीगढ़ में टैक्सी और ऑटो चालकों की 24 घंटे की हड़ताल का शहर मे अभी तक कोई ज्यादा प्रभाव देखने को नही मिला है। चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट्स, पीजीआई, बस स्टैंड्स व अन्य अस्पतालों के पास ऑटो व कुछ टैक्सियां चलती दिखीं। हड़ताल करने वाले चालकों ने दावा किया कि ज्यादातर कैब व टैक्सियों के चालक हड़ताल में शामिल हैं। जो कैब और टैक्सी चला रहे हैं, उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।





















