
चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब सीएम मान का बडा ऐलान
कहा मेयर चुनाव मे हुई धांधली को लेकर खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कहा बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र का हनन लगातार होता हुआ
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव को जहां पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है। आज हुई हाईकोर्ट मे सुनवाई के बाद मेयर चुनाव केस की सुनवाई तीन हफ्ते बाद करने के फैसले के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बडा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से मांग करेंगे कि पहल के आधार पर केस की सुनवाई जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में लोकतंत्र का हनन तो कई बार हुआ है। लेकिन इस बार सब कुछ वीडियो में कैद है। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव चुनाव आप और कांग्रेस ने मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ा था।
वही आज चंडीगढ मे चंडीगढ मेयर चुनाव मे धांधली का आरोप लगा रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सेक्टर 17 में पुलिस थाने के पास कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। आम आदमी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस स्टेशन 17 जाने से पहले ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया गया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए। बैरिकेड्स तोडक़र कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया।
हाईकोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए चंडीगढ़ और निगम प्रशासन को इस संबंध में नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। अब अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन को अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा।वही आज हाईकोर्ट को दी गई चुनाव की वीडियो रिकॉर्डिंग सौंपी गई आप-कांग्रेस गठबंधन ने खासतौर पर वीडियो की उस क्लिप का हाईकोर्ट को संज्ञान दिलाया है जिसमें पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होने खुद गठबंधन के वोटों पर पेन से निशान लगाए और वोट इनवैलिड कर दिए। हाईकोर्ट में आप-कांग्रेस गठबंधन प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि, बीजेपी ने पीठासीन अधिकारी के सहयोग से मेयर चुनाव में मनमाने ढंग और धक्केशाही से अपनी जीत तय की है।























