
चंडीगढ़ में होटल में चली गोली
पंजाब पुलिस का जवान घायल,मचा हडकंप
चंडीगढ़, 20 जुलाई ( विश्व वार्ता)चंडीगढ़ के एक होटल में आज सुबह गोली चल गई जिसमें पंजाब पुलिस का एक जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि गोली चलने की यह घटना आज बुधवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे होटल डायमंड प्लाजा में हुई. यह गोली एके-47 से चली थी. गोली चलने की घटना के बाद पुलिस घटनास्थल की जांच में जुट गई है. मामले की जांच की जा रही है, जबकि घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है.





















