
चंडीगढ़ में स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव
अब इतने बजे आना होगा स्कूल
चंडीगढ़, 7 अप्रैल (विश्ववार्ता) अब बच्चों को नई टाइमिंग के मुताबिक स्कूल आना और छुट्टी होगी। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 18 अप्रैल से 10 अक्तूबर तक के लिए स्कूल में बदलाव किया गया है। एक पारी में चलने वाले स्कूलों में शिक्षकों के लिए समय सुबह 7.50 बजे से दोपहर 2.10 बजे तक रहेगा। वहीं विद्यार्थियों के लिए सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सरकारी स्कूलों का नया सत्र 18 अप्रैल से शुरू हो रहा है। बता दें कि समर सीजन के चलते स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।























