
चंडीगढ़ में सिलेंडर फटने से लोगो मे दहशत का माहौल
फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ के दरिया इलाके में आज उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब एक सिलेंडर फटने के चलते अचानक आग लगी जिस कारण इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। आसपास लोगों की भीड़ इक_ा है।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। आग की इस घटना में अब तक कोई जानी नुकसान की खबर नहीं है। वहीं अभी यह जानकारी भी नहीं मिल सकी है कि आग में कितना माली नुकसान हुआ है? फिलहाल, जिस प्रकार आग लगी है उसमें काफी माली नुकसान होने की संभावना है। बतादें कि, आग लगने की यह घटना जहां हुई है। वहां से कुछ दूरी पर ही रेलवे स्टेशन है।





















