
चंडीगढ़ में व्हीकल पार्किंग हुई महंगी
पढिये क्या है रेट
चंडीगढ़,4 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में अब सभी सेक्टरों में पेड पार्किंग है। ऐसे में लोगों को पार्किंग में अपने वाहन पार्क करने के लिए और ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। वहीं, फन रिब्लिक, एलांते माल और मनीमाजरा फन रिब्लिक के बाहर बनी पेड पार्किंग के ठेकेदारों ने पार्किंग शुल्क में 20 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है। इन पार्किंग में टू व्हीलर का पार्किंग चार्ज 28 और फोर व्हीलर का 56 रुपये चार्ज वसूला जाएगा। यहां पर पहले से पार्किंग के रेट दोगुने किए हुए हैं।





















