
चंडीगढ़ में व्यक्ति ने की पत्नी और बेटी की हत्या
3 तीन के अंदर हत्या का तीसरा मामला आया सामने
चंडीगढ़, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ शहर एक बार फिर हत्याओ से दहल उठा है। गांव किशनगढ़ में एक व्यक्ति ने अपना पूरा परिवार खत्म कर दिया। उसने पहले अपनी पत्नी को चाकू से गला रेता उसके बाद दो साल की बेटी का गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने खुद भी फंदा लगा लिया। बता दें कि चंडीगढ़ में 3 तीन के अंदर यह हत्या का तीसरा मामला है। वहीं तीन दिन के भीतर 4 लोगों का मर्डर और एक सुसाइड है। इससे पहले 20 अगस्त शनिवार को सेक्टर-41 में मामा ने अपनी 22 साल की भांजी की चाकू से हत्या की थी। इससे अगले दिन रविवार सुबह सेक्टर-22 में 24 साल के युवक सागर की हत्या भी चाकू से की गई थी। सूचना पाकर पहुंची आइटी पार्क थाना पुलिस ने तीनों शव जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा।























