
चंडीगढ़ में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए एडवाइजरी जारी
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने आने वाले पर्यटकों को गाड़ी पार्क करने के लिए जगह भी चिह्नित की है। इसमें सुखना लेक के सामने सेक्टर 5 की पार्किंग, रॉक गार्डन की पार्किंग, हाईकोर्ट के सामने कच्ची पार्किंग और सेक्टर 9 के ऑफिस के बैक साइड की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने की सलाह दी है।
बतां दे कि अभी वीकेंड (शनिवार- रविवार) और छुट्टी के दिन पर यह शटल सर्विस शुरू कीहै।इंजीनियरिंग विभाग पार्किंग स्थानों को चिन्हित करने और यहां पर आने वाले लोगों के मार्गदर्शन के लिए साइन बोर्ड भी जल्द लगाने जा रहा है। इस सर्विस के तहत सीटीयू बसें हर 5 मिनट के अंतराल पर संचालित होंगी और एक राउंड ट्रिप (आने और जाने) के लिए न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है। छुट्टी के दिन पर्यटक स्थलों पर दूसरे राज्यों से भी हजारों लोग सैर सपाटे के लिए आते हैं।
अभी तक ज्यादा भीड़ होने पर पुलिस को राक गार्डन से सुखना लेक जाने वाली सड़क पर नाका लगाकर वाहन चालकों का रूट बदलना पड़ता है, जबकि अब शटल बस सेवा शुरू होने पर यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इससे सुखना लेक के साथ साथ बर्ड पार्क और पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। शटल बस सेवा परीक्षण(ट्रायल) के आधार पर वीकेंड और छुट्टियों पर चलेगी। मालूम हो कि वीकेंड पर ही सबसे ज्यादा भीड़ सुखना लेक और रॉक गार्डन पर रहती है।























