
चंडीगढ़ में लोक अदालत मे ट्रैफिक चालान के निस्तारण के लिए उमडा जन सैलाब
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) आज चंडीगढ मे लोक अदालत लगाई गई है जिसमे सुबह से ही लोग ट्रैफिक चालान के निस्तारण के लिए सुबह से ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जिला अदालत परिसर में पहुंचना शुरू हो गये जिस कारण भारी भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच लोग अपने-अपने फार्म भर चालान छुड़वाने के लिए कड़ी मशक्कत करते नजर आए। कोर्ट स्टाफ उचित व्यवस्था करने में नाकाम रहा। लोग चालान भुगतने के दौरान एक-दूसरे से पहले आगे बढऩे की होड़ में दिखे। इस दौरान लोक अदालत में चालान के निस्तारण की प्रक्रिया जारी रही।























