चंडीगढ़ में मास्क पहनना जरूरी
प्रशासन द्वारा जारी आदेशों का पालन न करने पर लगेगा भारी जुर्माना
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के सलाहकार धर्मपाल ने आदेश जारी किया। आदेश का पालन नहीं करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।