
चंडीगढ़ में मासूम के साथ कुकर्म करने वाले दोषी को कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा
चंडीगढ, 23 अगस्त (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले दोषी को कोर्ट ने 30 साल कैद की सजा सुनाई है। यह फैसला चंडीगढ़ की फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्पेशल जज स्वाति सहगल ने सुनाया। दोषी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उस पर कोर्ट ने 1 लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने की सूरत में सजा 3 साल और बढ़ जाएगी।





















