
चंडीगढ़ में बीती रात बडा सडक़ हादसा,ऑटो चालक की मौत
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता):चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में बीती रात हुए सडक़ हादसे में एक ऑटो चालक की मौत हो गई है। चंडीगढ़ नंबर की फोर्ड गाड़ी और ऑटो में टक्कर हुई। हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ऑटो-कार जब्त कर लिया। मिली जानकारी के मुताबिक, कार चालक को सेक्टर-34 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसे जमानत मिल गई। आरोपी कार चालक के खिलाफ उतावलेपन में और लापरवाही से ड्राइविंग करके जान लेने की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।





















